ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 : कैसे होंगी भर्तियां, यहां जानिए पूरी चयन प्रक्रिया

लखनऊ। ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 up और ग्राम पंचायत कंप्‍यूटर ऑपरेटर भर्ती 2021 up (Gram Panchayat Computer Operator Bharti 2021 up) की प्रक्रिया को जल्‍द ही शुरू किया जा सकता है। इसको लेकर एक बड़ी अपडेट भी सामने आई है। दरअसल ग्राम पंचायत सहायक भर्ती (Gram Panchayat Sahayak Bharti up) में अब ग्राम प्रधान अपने रिश्‍तेदारों या संबंधियों की भर्ती नहीं कर पाएंगे।

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021

 

ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021

इसको लेकर आज लोकभवन में पत्रकारों से बात करते हुए पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ग्राम पंचायतों में 58 हजार से ज्‍यादा पंचायत सहायकों की भर्ती करेगी। उन्‍होंने बताया कि जिस जाति की आरक्षित ग्राम पंचायत होगी, उसी जाति के पंचायत सहायक की भर्ती की जाएगी।

भूपेंद्र चौधरी ने चयन प्रक्रिया को लेकर बताया कि ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2021 up में हाईस्‍कूल व इंटरमीडियट के अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। जो सबसे अच्‍छी मेरिट वाला कैंडिडेट होगा, उसी का चयन ग्राम पंचायत सहायक के पद पर किया जाएगा।

ग्राम पंचायतों के इन पदों पर ग्राम पंचायत के लोग ही भर्ती किए जाएंगे। लोक भवन में पंचायती राज मंत्री की पत्रकारवार्ता के दौरान अपर मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह और निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह भी मौजूद रहीं।

ग्राम पंचायत कंप्‍यूटर ऑपरेटर भर्ती 2021 up

बता दें कि हाल ही में उत्‍तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि राज्‍य की 58 हजार से ज्‍यादा ग्राम पंचायतों में एक पंचायत सचिव कम एकाउंटेंट (Gram Panchayat Sachiv Cum Accountant Bharti 2021) नियुक्‍त किया जाएगा। प्रत्‍येक ग्राम पंचायत में नियुक्‍त किए गए पंचायत सचिव कम अकाउंटेंट को 6 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

UP Sanskrit Teacher Bharti 2021

मुख्‍यमंत्री के निर्देशों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया छह महीने के अंदर पूरी कर ली जाएगी। इससे प्रदेश के 58 हजार से ज्‍यादा युवाओं को रोजगार का बेहतर मौका मिल सकेगा। इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश में मनरेगा में कामकाज के पर्यवेक्षण के लिए 22 हजार से ज्‍यादा महिलाओं की भी नियुक्ति की जाएगी।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े