गिलोय के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, इन 15 बिमारियों में है असरदार

(गिलोय के फायदे, Giloy ke Fayde, गिलोय के नुकसान, Giloy ke Nuksan, Giloy Benefits in Hindi, Giloy Side Effects in Hindi)

कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के इस दौर में अगर आप भी अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्‍यूनिटी को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल आयुर्वेद में इसके लिए कई बेहद असरकारक उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक उपाय गिलोय का है। आइए आज जानते हैं गिलोय के फायदे (Giloy ke Fayde) और नुकसान (Giloy ke Side effects) …

गिलोय के फायदे

गिलोय के फायदे – Giloy ke fayde in Hindi

गिलोय क्‍या है

गिलोय एक प्रकार की बेल है। गिलोय अक्‍सर हमारे आस-पास ही उगती है, जैसे किसी खाली मैदान में, सड़क के किनारों पर, पार्कों में, यह किसी को भी आसानी से उपलब्‍ध हो सकती है।

गिलोय के अन्‍य नाम

गिलोय को अंग्रेजी में Giloy, Gilo या फिर The Root Of Immortality भी कहा जाता है। इसके साथ ही इसे कन्नड़ में अमरदवल्ली, गुजराती में गालो, मराठी में गुलबेल, तेलुगू में गोधुची, तिप्प्तिगा, फारसी में गिलाई और तमिल में शिन्दिल्कोदी कहा जाता है।

Read Also : अजूबा का पत्‍ता है बेहद लाभकारी, इन 10 रोगों को कर देता है जड़ से खत्‍म

गिलोय का वैज्ञानिक नाम

गिलोय का वैज्ञानिक नाम ‘टीनोस्पोरा कार्डीफोलिया’ (Tinospora Cordifolia) है। इसके साथ ही गिलोय को गुडूची (Guduchi) और अमृता भी कहा जाता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि गिलोय की बेल अगर किसी पेड़ पर चढ़ती है, तो वह उसके गुणों को भी अपने अंदर समाहित कर लेती है। यही कारण है कि नीम के पेड़ पर चढ़ी गिलोय की बेल को सबसे सर्वोत्तम माना जाता है। इसे नीम गिलोय (Neem giloy) कहा जाता है।

गिलोय के फायदे

वैसे तो गिलोय को अक्‍सर लोग इम्‍यूनिटी बूस्‍टर की तरह ही इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन गिलोय कई अन्‍य बिमारियों के इलाज में भी कारगर साबित हुई है। यहां जानिए गिलोय के फायदे …

  1. टाइप-2 डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है गिलोय (Giloy For Type 2 Diabities)
  2. रयूमेटाइड आर्थराइटिस के इलाज में असरदार (Giloy For Rheumatoid Arthritis)
  3. इम्यूनिटी बूस्‍टर (Immunity Booster)
  4. स्ट्रेस से राहत (Stress Relief)
  5. पीलिया में फायदेमंद (Giloy For Jaundice)
  6. बुखार करे खत्‍म (Giloy For Fever)
  7. बवासीर की समस्‍या का करे खात्‍मा (Giloy For Piles)
  8. अस्थमा की समस्‍या में असरकारक (Giloy For Asthma)
  9. आंखो की रोशनी करे बेहतर (Giloy For Better Vision)
  10. फीलपांव/ हाथीपांव की समस्‍या में असरकारक (Giloy For Elephantiasis Cure)
  11. लिवर डिसऑर्डर से मिलेगा छुटकारा (Giloy For Liver DisordersTreatment )
  12. सांस की समस्या में फायदेमंद (Giloy For Respiratory Problems)
  13. उल्टी में करे फायदा (Giloy For Vomiting)
  14. मूत्र विकार की समस्या का इलाज (Giloy For Urinary Disorders)
  15. एनीमिया में असरकारक (Giloy For Anemia)

गिलोय से नुकसान या साइडइफेक्‍ट

गिलोय का ज्‍यादा सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। दरअसल गिलोय खून में मौजूद शुगर लेवल को कम करती है। ऐसे में अगर किसी व्‍यक्ति को डायबि‍टीज की समस्या है, तो यह आपके खून में शुगर को बहुत ज्यादा नीचे ले जा सकती है।

वैसे तो गिलोय को पाचन शक्ति बढ़ाने में कारगर माना गया है लेकिन कई बार यह कब्‍ज की समस्‍या भी खड़ी कर देती है। ऐसे में गिलोय का प्रयोग हमेशा डॉक्‍टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

(अगर आपको ऐसी ही अन्‍य रोचक जानकारियों से रहना है अपडेट तो हमारे फेसबुक पेज @bolelucknow को लाइक करें और हमें ट्विटर @BoleLucknow पर फॉलो करें।)

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े