Yukti Kapoor Biography in Hindi | युक्ति कपूर का जीवन परिचय

(Yukti Kapoor Biography in Hindi, Age, Birthdate, Wikipedia, Family, Affair, Net Worth, Movies, Serial, Web Series, युक्ति कपूर का जीवन परिचय, जीवनी)

युक्ति कपूर भारतीय टीवी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं. राजस्थान में जन्मी युक्ति कपूर ने कभी यह सोचा ही नही था कि वे एक्ट्रेस बनेंगी इसके बावजूद भी वे आज टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं. युक्ति ने पूरे भारत में  लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है. सब टीवी पर आने वाले शो में उन्होंने इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह की भूमिका की जिससे लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया. इसके आलावा वे कई सीरियल्स, मूवीज और म्युजिक वीडियोज में नज़र आ चुकी हैं. आइये जानते हैं युक्ति कपूर का जीवन परिचय (Yukti Kapoor Biography in Hindi)

Yukti Kapoor Biography in Hindi

युक्ति कपूर की जीवनी – Yukti Kapoor Biography in Hindi

पूरा नामयुक्ति कपूर
उपनामयुक्कु
जन्म 18 मई 1992
आयु30 वर्ष
जन्मस्थानजयपुर राजस्थान
पिता का नामअरुण कपूर
माता का नामदर्शना कपूर
भाई का नामरौनक कपूर, गौरव कपूर 
शिक्षा योग्यता बीकॉम
व्यवसायमॉडल, एक्ट्रेस, 
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
बॉय फ्रेंड्स रोहन मेहरा, करण डंडीर
डेब्यू टीवी सीरियल्सनन्ही सी कली मेरी लाडली (2010)
फेमस सीरियलमैडम सर
डेब्यू फिल्मयुवा, 2015 में
नेटवर्थकरीब 7 करोड़

युक्ति कपूर कौन हैं? – Who is Yukti Kapoor (Wikipedia) in Hindi

राजस्थान में जन्मी युक्ति कपूर भारतीय टेलीविजन एक्ट्रेस के रूप में लोगों के बीच जानी जाती हैं। युक्ति कपूर बचपन से ही एयर होस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत में तो ग्लैमर लिखा था जो उन्हें वहां ले आया। युक्ति कपूर ने भारतीय टीवी एक्ट्रेस के रूप में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में एक सीरियल नन्ही सी कली मेरी लाडली से की थी। यह भी पढ़ें : Tunisha Sharma Biography in Hindi | तुनिशा शर्मा का जीवन परिचय

इसके बाद उन्होंने बहुत से टीवी सीरियल्स किये लेकिन उन्हें पहचान मिली मैडम सर सीरियल से। युक्ति ने टीवी सीरियल्स के साथ ही साल 2015 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। फ़िल्म का नाम था युवा। यह फ़िल्म कुछ खास चली नहीं लेकिन उनके काम को पसंद किया गया .

युक्ति कपूर जन्म और माता-पिता – Yukti Kapoor Age, Birthdate And Family

साल 1992 में 18 मई को युक्ति कपूर का जन्म राजस्थान के जयपुर शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम अरुण कपूर और माता का नाम दर्शना कपूर है। युक्ति के पिता एक जोहरी हैं जबकि उनकी माँ जयपुर में ही एक ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। युक्ति कपूर के दो भाई भी हैं। उनके भाइयों के नाम रौनक कपूर और गौरव कपूर हैं। युक्ति के बचपन राजस्थान के जयपुर में ही बीता। युक्ति कपूर का परिवार हिन्दू धर्म को मानता है। युक्ति कपूर को परिवार के लोग ओर दोस्त युक्कु कहकर बुलाते हैं।

युक्ति कपूर का करियर – Yukti Kapoor Career in Hindi

युक्ति कपूर बचपन से ही एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं इएलिये उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुम्बई आ गईं। मुम्बई आकर युक्ति ने सबसे पहले अपना हाथ आजमाया मॉडलिंग की दुनिया में । मॉडलिंग की शुरुआत करने के बाद युक्ति कपूर ने एक्ट्रेस बनने का विचार किया । उन्हें उस समय एक टीवी सीरियल में काम भी मिल गया । यब सीरियल दूरदर्शन पर रिलीज हुआ था ।

साल था 2010 जब युक्ति कपूर ने टीवी सीरियल नन्ही सी कली मेरी लाडली में एक्टिंग की । इस सीरियल से युक्ति ने एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई छोटे बड़े सिरियल्स में छोटे-छोटे रोल लिए जैसे – झिलमिल सितारों का आंगन होगा, प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा, ये हैं मोहोब्बतें बालिका वधू आदि। यह भी पढ़ें : दिव्‍या अग्रवाल का जीवन परिचय | Divya Agarwal Biography in Hindi

सिरियल्स करते हुए युक्ति कपूर ने साल 2013 में फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमायी। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में बनी फिल्म का उखाड़ लेबा में काम किया । इसके बाद युक्ति कपूर स्टारप्लस पर आने वाले पौराणिक टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण जी की पत्नी उर्मिला की भूमिका में नजर आईं।

इस सीरियल में युक्ति के काम को काफी पसंद किया गया उन्होंने हिंदुस्तान के लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। यही सीरियल था जिससे युक्ति को टीवी एक्ट्रेस के रूप में जाना जाने लगा। युक्ति ने साल 2017 में अग्निफेरा नाम के टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका में एक्टिंग की। इस सीरियल को उनकर फैन्स के बहुत पसंद किया। यह सीरियल था जिससे युक्ति कपूर को पैसा और नाम दोनों हासिल हुए। इसके बाद भी युक्ति अलग-अलग तम्माम टीवी सीरियल में नजर आती रहीं।

उन्होंने साल 2015 में बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया फ़िल्म का नाम था युवा। यह फ़िल्म कुछ ज्यादा तो नहीं चली लेकिन युक्ति को लोगों ने खूब पसंद किया।

युक्ति कपूर ने साल 2020 में सब टीवी पर रिलीज हुए एक टीवी सीरियल मैडम सर में काम किया इस सीरियल में उन्होंने इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह की भूमिका निभाई यही सीरियल लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ और युक्ति को लोगों ने करिश्मा सिंह के कैरेक्टर में खूब पसंद किया। युक्ति सिरियल्स मूवीज के अलावा कुछ म्यूजिक वीडिओज़ में भी काम कर चुकी हैं।

युक्ति कपूर अफेयर्स – Yukti Kapoor Affair’s

युक्ति कपूर का नाम अब तक 2 लोगों के आठ जुड़ने के खबरे हैं। पहला नाम है टीवी एक्टर रोहन मेहरा का। युक्ति और रोहन काफी समय रिलेशनशिप में रहे लेकिन काम के चलते एकदूसरे को समय न दे पाने के कारण दोनों अलग हो। गए कुछ समय बाद उनका नाम जयपुर के ही एक व्यापारी करण दण्डीर के साथ जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युक्ति करण के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों इस रिश्ते से भी काफी खुश हैं।

युक्ति कपूर की कुल सम्पति – Yukti Kapoor Net Worth in Hindi

युक्ति की कुछ सम्पति करीब 7 करोड़ के आस पास बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है युक्ति कपूर टीवी सीरियल्स में काम करते हुए एक एपिषोड के लिए करीब 50 हजार से 1 लाख तक फीस चार्ज करती हैं।

FAQ’s

युक्ति कपूर का जन्म कब हुआ था।

18 मई 1992 को

युक्ति के परिवार में कौन-कौन है?

माँ-पिता जी और 2 भाई भी हैं।

युक्ति कपूर का पहला सीरियल कौन सा है।

नन्ही सी कली मेरी लाडली

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े