प्रख्यात लेखक, मशहूर कवि और जाने-माने एक्टर शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) को आज शायद ही कोई न जानता हो। दरअसल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के कारण शैलेश लोढ़ा को भारत के घर-घर में एक खास पहचान मिली हुई है। आइए जानते हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा का जीवन परिचय (Shailesh Lodha Biography in Hindi)

Table of Contents
शैलेश लोढ़ा का संक्षिप्त जीवन परिचय – Shailesh Lodha Wiki in Hindi
पूरा नाम | शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता) |
जन्म | 8 नवंबर 1969 |
आयु | 52 वर्ष (2021 तक) |
जन्मस्थान | जोधपुर, राजस्थान |
पिता का नाम | श्याम सिंह लोढ़ा |
मां का नाम | शोभा लोढ़ा |
पत्नी का नाम | स्वाती लोढ़ा |
बच्चे | पुत्री- स्वरा लोढ़ा |
पेशा | कवि, लेखक और एक्टर |
टीवी डेब्यू | कॉमेडी सर्कस (2007) |
फेमस सीरियल | तारक मेहता का उल्टा चश्मा (2008 से अप्रैल 2022) |
शैक्षिक योग्यता | स्नातक |
धर्म | हिंदू |
नेटवर्थ | 3 करोड़ रुपए |
प्रारंभिक जीवन – Shailesh Lodha Earlier Life
शैलेश लोढ़ा का जन्म 8 नवंबर 1969 के दिन राजस्थान के जोधपुर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम श्याम सिंह लोढ़ा व मां का नाम शोभा लोढ़ा है। शैलश लोढ़ा को बचपन से ही लिखने पढ़ने का खूब शौक था। वह अपने बचपन में ही कविताएं लिखने लगे थे।
शिक्षा – Shailesh Lodha Education
शैलेश लोढ़ा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर में ही हासिल की। इसके बाद उन्होंने बीएससी की डिग्री हासिल की। डिग्री हासिल करने के बाद शैलेश लोढ़ा जोधपुर में काम करने लगे। इसके साथ ही वह कविताएं भी लिखा करते थे।
वैवाहिक जीवन व बच्चे – Shailesh Lodha Wife And Children’s
शैलेश लोढ़ा की पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है। शैलेश की तरह ही स्वाति भी एक लेखिका हैं। स्वाति अब तक कई किताबें लिख चुकी हैं, इनमें से उनकी कई किताबें काफी फेमस भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही पीएचडी स्कॉलर स्वाति सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान करती रहती हैं। शैलेश और स्वाति की एक पुत्री है, जिनका नाम स्वरा लोढ़ा है।
शैलेश लोढ़ा का करियर – Shailesh Lodha Career
कवि के रूप में शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha Wikipedia in Hindi) को बचपन में ही ‘बाल कवि’ की उपाधि मिल गई थी। डिग्री हासिल करने के बाद वह जोधपुर में ही एक ऑफिस जॉब करने लगे थे, लेकिन बचपन से ही कुछ बड़ा करने की चाह के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी और कवि के रूप में अपनी एक नई पहचान हासिल की। वे आये दिन कवि सम्मेलनों में हिस्सा लिया करते थे।
Also Read : जानिए कौन हैं अंजली अरोड़ा?
टेलीविजन करियर की शुरुआत
शैलेश लोढ़ा ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत साल 2007 में ‘कॉमेडी सर्कस’ नामक सीरियल से की थी। इसके बाद वह साल 2008 में सब टीवी के नए शुरू हुए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो का अहम हिस्सा बने। शो में शैलेश साल 2008 से अब तक ‘तारक मेहता’ का किरदार निभा रहे हैं।
तारक मेहता के रूप में खूब मिली पहचान
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने शैलेश लोढ़ा को वह सब कुछ दिलाया, जिसकी उन्हें बचपन से चाह थी। इस शो में उन्हें जेठालाल चंपकलाल गड़ा के परममित्र तारक मेहता के किरदार में दिखाया गया है। शो में जेठालाल का किरदार मशहूर अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे हैं।
शैलेश लोढ़ा की कुल संपत्ति – Shailesh Lodha Net Worth
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के हर एक एपिसोड के लिए एक लाख रुपए मिलते थे। वहीं जेठालाल यानी दिलीप जोशी हर एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपए फीस लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा की कुल संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपए है।
लग्जरी गाडियों के शौकीन हैं शैलेश लोढ़ा
शो में शैलेश लोढ़ा भले ही दिखने में एक सीधे-साधे साधारण व्यक्ति नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह कई लग्जरी गाडि़यों के मालिक हैं। शैलेश लोढ़ा के पास ऑडी, मर्सिडीज बेंज ई350डी सहित कई शानदार लग्जरी गाडि़यां हैं।
शैलेश लोढ़ा और असित मोदी केस – Shailesh Lodha Asit Modi Case
अप्रैल 2022 में शैलेश लोढ़ा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था। इसके बाद साल 2023 की शुरूआत में उन्होंने अपने एक साल के बकाया भुगतान के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में शो के मेकर्स के खिलाफ केस किया था। इसी केस में 5 अगस्त 2023 को शैलेश लोढ़ा ने जीत हासिल की है।
यह फैसला शैलेश लोढ़ा और शो के मेकर्स की आपसी समझौते के आधार पर किया गया है। समझौते की शर्त के मुताबिक, शो के मेकर असित मोदी की ओर से शैलेश लोढ़ा को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए एक करोड़ पांच लाख चौरासी हजार रुपए (1,05,84,000/-) का भुगतान किया जा रहा है।
FAQ’s
शैलेश लोढ़ा कौन हैं?
शैलेश लोढ़ा एक कवि, लेखक, एंकर व एक्टर है। शैलेश लोढ़ा को लोग तारक मेहता के नाम से ज्यादा जानते हैं।
शैलेश लोढ़ा की पत्नी कौन हैं?
शैलेश लोढ़ा की पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है। शैलेश की तरह ही स्वाति भी एक लेखिका हैं।
शैलेश लोढ़ा की कितनी संतान हैं?
शैलेश लोढ़ा और स्वाति लोढ़ा की एक पुत्री हैं जिनका नाम स्वरा लोढ़ा है।