(Akshay Kumar Biography in Hindi | अक्षय कुमार का जीवन परिचय | Family | Mother-Father | Net Worth | Wikipedia | अक्षय कुमार की जीवनी | Upcoming Movies | आने वाली नई फिल्में)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज किसी विशेष पहचान के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में अक्षय के चाहने वाले अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार का या उनके परिवार का फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था लेकिन इसके बावजूद भी अक्षय ने अपनी मेहनत के दम पर आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। अक्षय ने कॉमेडी, डांस, एक्शन, ट्रेजेडी, रोमांस जैसी सभी तरह की फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आइए आज जानते हैं अक्षय कुमार का जीवन परिचय (Akshay Kumar Biography in Hindi)…

Table of Contents
Akshay Kumar Biography in Hindi – अक्षय कुमार का जीवन परिचय
नाम | अक्षय कुमार |
वास्तविक नाम | राजीव हरिओम भाटिया |
जन्म | 9 सितंबर 1967 (54 वर्ष) |
जन्मस्थान | अमृतसर, पंजाब |
पिता का नाम | हरिओम भाटिया |
मां का नाम | अरुणा भाटिया |
बहन का नाम | अल्का भाटिया |
पत्नी | ट्विंकल खन्ना |
बच्चे | बेटा- आरव कुमार, बेटी- नितारा कुमार |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू |
जाति | पंजाबी राजपूत |
पेशा | एक्टर, प्रोड्यूसर |
डेब्यू फिल्म | एक्टर – सौगंध (1991) प्रोड्यूसर – जोकर (2012) |
शैक्षिक योग्यता | कॉलेज ड्रॉपआउट |
नेटवर्थ | 2050 करोड़ रुपए |
Akshay Kumar Birthdate And Mother-Father Details in Hindi – अक्षय कुमार का जन्म व माता-पिता
अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 के दिन पंजाब के अमृतसर जिले में एक पंजाबी परिवार (Akshay Kumar Biography in Hindi) में हुआ था। अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव भाटिया है। अक्षय कुमार के पिता का नाम हरिओम भाटिया है। हरिओम भाटिया एक मिलेट्री ऑफिसर थे। वहीं अक्षय कुमार की मां का नाम अरुणा भाटिया है। अक्षय कुमार की एक बहन भी हैं जिनका नाम अल्का भाटिया है।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का परिवार पुरानी दिल्ली में रहा करता था। इसके बाद अक्षय कुमार का पूरा परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था।
Akshay Kumar Education in Hindi – शिक्षा
अक्षय कुमार ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दार्जिलिंग के डॉन बॉस्को स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई के गुरुनानक खालसा कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन पढ़ाई में मन न लगने के कारण और स्पोर्ट्स में दिलचस्पी को देखते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल की। इसके बाद उन्होंने थाईलैंड के बैंकॉक से मार्शल आर्ट्स की पढ़ाई (Akshay Kumar Biography in Hindi) की।
Also Read : Bappi Lahiri Biography in Hindi | बप्पी लहरी का जीवन परिचय
Akshay Kumar Marriage in Hindi – विवाह
अक्षय कुमार ने साल 2001 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी (Akshay Kumar Biography in Hindi) की। अक्षय और ट्विंकल खन्ना की मुलाकात कैलिगरी के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का शेड्यूल 15 दिन का था। जहां अक्षय और ट्विंकल अच्छे दोस्त बन गए थे। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम आरव कुमार है और बेटी का नाम नितारा कुमार है।

Akshay Kumar Early life in Hindi – अक्षय कुमार का प्रारंभिक जीवन
अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले अक्षय कुमार की जिंदगी स्ट्रगल से भरी हुई रही। अक्षय कुमार ने बावर्ची से लेकर वेटर तक के काम किए। कुछ समय उन्होंने बांग्लादेश और कलकत्ता में भी काम किए। वह कलकत्ता में ट्रैवल एजेंसी में काम किया करते थे। इसके साथ ही अक्षय ने ज्वैलरी बेचने का काम (Akshay Kumar Biography in Hindi) भी किया।
Akshay Kumar Career in Hindi – ऐसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत
शुरूआत में अक्षय कुमार जय सेठ के स्टूडियो में लाइटबॉय का काम किया करते थे। इतना ही नहीं अक्षय ने कई बड़े स्टार्स का फोटोशूट भी किया है, जिसमें गोविंदा, रेखा, जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े कलाकार थे। इसके बाद अक्षय कुमार के अंदर एक्टिंग का शौक जगा, और फिर अक्षय ने अपनी पहली फिल्म पाने के लिए काफी पापड़ बेले। उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और रैंपवॉक करना शुरू किया। इसके बाद प्रमोद चक्रवर्ती ने अक्षय को एक फिल्म का ऑफर (Akshay Kumar Biography in Hindi) दिया।
अक्षय कुमार का फिल्मी सफर
कई सालों के संघर्ष के बाद अक्षय कुमार को पहली फिल्म ‘सौगंध’ मिली। यह फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म चली नहीं। अक्षय कुमार की पहली सुपरहिट फिल्म साल 1992 में ‘खिलाड़ी’ थी। 1992 में ही उन्होंने ‘दीदार’ ‘मिस्टर बांड’ जैसी सुपर हिट फिल्में दीं। इसके अलावा 1994 का साल अक्षय के लिए बेहद लकी रहा। इस साल उन्होंने मोहरा, अमानत, इक्के पे इक्का, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी बेहतरीन फिल्में (Akshay Kumar Biography in Hindi) दीं। इसके बाद यश चोपड़ा ने अक्षय कुमार को ‘ये दिल्लगी’ फिल्म के लिए साइन किया।
‘खिलाड़ी’ नाम के पीछे की वजह
अक्षय को बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है। इसके पीछे एक बेहद ही दिलचस्प वजह है। दरअसल हिंदी सिनेमा में अक्षय ने करीब आठ ऐसी फिल्में (Akshay Kumar Biography in Hindi) की, जो खिलाड़ी नाम से हैं, जैसे खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, खिलाड़ी 420, खिलाड़ी 786।
Akshay Kumar Affairs in Hindi – अक्षय कुमार के अफेयर
अक्षय कुमार का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ (Akshay Kumar Biography in Hindi) जुड़ा। दरअसल शादी से पहले और शादी के बाद भी अक्षय के कई अफेयर मीडिया की सुर्खियां बनते रहे। शादी से पहले जहां अक्षय का नाम आयशा जुल्का, रेखा, रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ा तो वहीं शादी के बाद अक्षय का सबसे कंट्रोवर्सियल अफेयर प्रियंका चोपड़ा के साथ रहा। आगे जानिए किन-किन एक्ट्रेसेस के साथ चला अक्षय कुमार के अफेयर्स (Akshay Kumar Biography in Hindi)…
अक्षय कुमार और आयशा जुल्का
अक्षय कुमार के साथ सबसे पहला नाम आयशा जुल्का का जुड़ा था। आयशा 90 के दशक की स्टार थीं। उन्होंने अक्षय के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार और आयशा जुल्का का अफेयर ज्यादा लंबा नहीं चला। दोनों का 2 साल बाद ब्रेकअप हो (Akshay Kumar Biography in Hindi) गया था।
अक्षय कुमार और रेखा
इसके बाद अक्षय कुमार का नाम अभिनेत्री रेखा के साथ भी जोड़ा गया। बता दें कि अक्षय, रेखा से करीब 13 साल छोटे हैं। अक्षय ने रेखा के साथ फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में काम (Akshay Kumar Biography in Hindi) किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय बाद अक्षय कुमार और रेखा का भी ब्रेकअप हो गया।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
फिल्म ‘मोहरा’ के बाद अक्षय कुमार का नाम रवीना टंडन के साथ भी जोड़ा गया। 90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार की केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया जाता था। लेकिन इन दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा समय नहीं चला।
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
रवीना टंडन से ब्रेकअप के बाद अक्षय कुमार फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ के दौरान शिल्पा शेट्टी से मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय और शिल्पा भी काफी समय तक अफेयर (Akshay Kumar Biography in Hindi) में रहे।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
खबरों के मुताबिक, शादी करने से पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी लंबे समय तक अफेयर में रहे थे। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना से शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन ट्विंकल की मां डिंपल कपाडि़या के दबाव के बाद उन्हें शादी करनी पड़ी। शादी के बाद अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा
शादी के बाद माना जा रहा था कि अक्षय कुमार की लव लाइफ वाली जिंदगी अब पटरी पर आ गई है। लेकिन उनका सबसे ज्यादा कंट्रोवर्सियल अफेयर शादी के बाद ही चर्चा में आया। जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का अफेयर परवान चढ़ा। इस अफेयर की चर्चा अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना तक भी पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच काफी मनमुटाव की भी खबरें (Akshay Kumar Biography in Hindi) सामने आईं। बाद में अक्षय ने अपने परिवार को देखते हुए प्रियंका के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।
Akshay Kumar Awards and Achievements in Hindi – अक्षय कुमार के अचीवमेंट
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को कई बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट तो किया गया, लेकिन उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवार्ड कभी नहीं मिल सका। हालांकि कॉमेडियन और सपोर्टिंग रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड (Akshay Kumar Biography in Hindi) मिल चुका है।
अक्षय कुमार को सबसे पहले 1995 में फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के लिए बेस्ट एक्टर के रूप में नॉमिनेट किया गया था।
इसके बाद 1995 में आई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए अक्षय को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला। इसमें अक्षय के साथ लीड रोल में शाहरुख खान थे।
साल 2002 में ‘अजनबी’ फिल्म के लिए अक्षय को बेस्ट विलेन के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में अक्षय के साथ बॉबी देओल भी थे। जिसमें अक्षय को फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया।
इसके बाद 2005 में अक्षय को ‘खाकी’ फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन अवार्ड नही मिला। इस फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन थे और साथ में अमिताभ बच्चन भी थे।
2005 में अक्षय को फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में बेस्ट कॉमेडियन के रूप में नॉमिनेट किया गया था। यह अवार्ड भी अक्षय को नहीं मिला। इसमें अक्षय के साथ लीड रोल में सलमान खान थे।
2006 में आई फिल्म ‘गरम मसाला’ में बेस्ट कॉमेडियन का किरदार निभाने के लिए इन्हें फिल्म फेयर का अवार्ड मिला।
2008 में ‘नमस्ते लंदन’ और 2009 में ‘सिंह इज किंग’ के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन यह अवार्ड भी अक्षय को नहीं मिला।
2013 में आई ‘ओह माई गॉड’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसमें भी अक्षय को अवार्ड नही मिला।
इसके बाद 2015 में आई ‘हॉलीडे’ फिल्म, 2018 में आई ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के लिए, 2019 में ‘पैडमेन’ के लिए और 2020 में ‘केसरी’ फिल्म के लिए नॉमिनेशन मिला लेकिन अवार्ड नही (Akshay Kumar Biography in Hindi) मिला।
Akshay Kumar Upcoming Movies list in Hindi – अक्षय की आने वाली फिल्में
पृथ्वीराज चौहान
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों में से पहली फिल्म पृथ्वीराज चौहान है। जो की हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी हैं। यह फिल्म 21 जनवरी को आने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।
बच्चन पांडे
इसके बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘बच्चन पांडे’ भी तैयार है। इसमें अक्षय के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। यह फिल्म 18 मार्च को रिलीज होने (Akshay Kumar Biography in Hindi) वाली है।

रक्षाबंधन
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ भी आने वाली है। यह एक पारिवारिक फिल्म होगी। इसमें अक्षय के साथ भूमि पेडणेकर हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट को कोरोना की वजह से आगे बढ़ाकर अगस्त में कर दिया गया है।
मिशन सिंड्रेला
इसके बाद अगली फिल्म मिशन सिंड्रेला है। यह फिल्म साउथ की रतशासन का रीमेक है। इसमें अक्षय के साथ लीड रोल में रकुल प्रीत नजर आने (Akshay Kumar Biography in Hindi) वाली हैं।
राम सेतु
अक्षय की अपकमिंग फिल्मों में से उनकी सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्म है ‘राम सेतु’। इसमें अक्षय के साथ जैकलीन और नुसरत नजर आने वाली हैं। इसकी शूटिंग अभी चल रही है। यह फिल्म अक्तूबर में रिलीज हो सकती है।
ओह माय गॉड 2
इसके बाद अक्षय की आने वाली फिल्म ‘ओ एम जी 2’ होगी। यह ओह माय गॉड का सेकंड पार्ट है। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी नजर आएंगी।
गोरखा
इसके बाद अक्षय गोरखा मूवी में काम करने वाले हैं। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।
राउडी राठौड 2
इसके बाद अक्षय ‘राउडी राठौर 2’ में भी काम करने वाले हैं।
दोस्ताना 2
इसके बाद अक्षय दोस्ताना 2 में काम करने वाले हैं। बता दें इस फिल्म में कार्तिक आर्यन काम कर रहे थे, लेकिन अब यह फिल्म अक्षय के नाम हो गई। इसमें अक्षय के साथ जाह्नवी कपूर (Akshay Kumar Biography in Hindi) नजर आएंगी।
हाउसफुल 5
इसके बाद अक्षय की हाउसफुल 5 आने वाली है। इसमें अक्षय के साथ कई कलाकार नजर आने वाले हैं।
FAQ’s
अक्षय कुमार का वास्तविक नाम क्या है?
अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव हरिओम भाटिया है?
अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म कौन सी है?
अक्षय कुमार की पहली फिल्म सौगंध थी जो कि 1991 में आई थी।
अक्षय कुमार की पत्नी का नाम क्या है?
अक्षय कुमार की पत्नी का नाम ट्विंकल खन्ना है। उनकी शादी 2001 में हुई थी। अक्षय कुमार के 2 बच्चे भी है।