मिल्खा सिंह तक पहुंचा कोरोना वायरस, घर पर ही हैं आइसोलेट

चंडीगढ़। पूर्व दिग्गज भारतीय धावक फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। मिल्खा चंडीगढ स्थित अपने आवास पर आइसोलेशन में है। फ्लाइंग सिखके नाम से मशहूर 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोई लक्षण नहीं हैं।

मिल्खा सिंह

उनकी 82 वर्षीय पत्नी निर्मल कौर ने कहा, “वह ठीक हैं, लेकिन मैं चिंतित हूं क्योंकि वह 91 वर्ष के हैं। स्थानीय स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ने उनकी देखभाल के लिए ऑक्सीजन सुविधाओं के साथ एक परिचारक भेजा है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा, “हमारी बेटी, मोना मिल्खा सिंह, न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन अस्पताल केंद्र में एक आपातकालीन कक्ष (ईआर) डॉक्टर है। मोना लगातार मेरे और मिल्खा जी के साथ वीडियो कॉल पर हैं। वह हमारा मार्गदर्शन कर रही है। अब हम (बेटे) जीव के हमारे साथ आने का इंतजार कर रहे हैं।”

Also Read : मास्‍क नहीं लगाने पर पुलिस ने युवक के हाथ-पैरों में ठोंकी कीलें? एसएसपी ने कराई जांच तो खुला राज

बता दें कि फ्लाइंग सिख के बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दुबई में है और इसी सप्ताह लौटेंगे। 1958 में स्वतंत्र भारत के इतिहास में कॉमनवेल्थ गेम्स में फ्लाइंग सिख ने पहला गोल्ड मेडल जीता था। मिल्खा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में आजाद भारत का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा एशियन गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम ऊंचा कर दिया था। पांच बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता फ्लाइंग सिख 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे।

(अगर आपको ऐसी ही अन्‍य रोचक जानकारियों से रहना है अपडेट तो हमारे फेसबुक पेज @bolelucknow को लाइक करें और हमें ट्विटर @BoleLucknow पर फॉलो करें।)

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े