सुखजिंदर सिंह रंधावा एक भारतीय राजनेता हैं और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। वह पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट से कांग्रेस विधायक हैं। आइए जानते हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा का जीवन परिचय (Sukhjinder Singh Randhawa Biography in Hindi) …
सुखजिंदर सिंह रंधावा का जीवन परिचय – (Sukhjinder Singh Randhawa Biography in Hindi)
पूरा नाम | सुखजिंदर सिंह रंधावा |
जन्म | 25 अप्रैल 1959 |
आयु | 62 वर्ष |
पिता | संतोख सिंह |
माता | मनजीत कौर |
पत्नी | जतिंदर कौर रंधावा |
संतान | 1 पुत्र, 1 पुत्री |
धर्म | सिख |
नेटवर्थ | 1.5 मिलियन डॉलर |
शिक्षा | ग्रेजुएट |
कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा? – (Who is Sukhjinder Singh Randhawa?)
सुखजिंदर सिंह रंधावा भारतीय राजनेता हैं। वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे।
Sunil Kumar Jakhar Biography in Hindi | सुनील जाखड़ का जीवन परिचय
सुखजिंदर सिंह रंधावा का जन्म और माता-पिता – (Sukhjinder Singh Randhawa Birthdate And Father-Mother)
25 अप्रैल 1959 के दिन सुखजिंदर सिंह रंधावा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के धरोवली में हुआ था। सुखजिंदर सिंह रंधावा के पिता का नाम (Sukhjinder Singh Randhawa Father Name) संतोख सिंह और माता का नाम (Sukhjinder Singh Randhawa Mother Name) मनजीत कौर है।
शिक्षा – (Education)
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से 1975 में अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की।
राजनीतिक करियर – (Sukhjinder Singh Randhawa Political Career)
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पहली बार साल 2002 में पंजाब के गुरदासपुर जिले की फतेहगढ़ चुरियन (Fatehgarh Churian) सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार निर्मल सिंह कहलो को हराकर अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया था।
वहीं इसके बाद साल 2012 में उन्हें गुरदासपुर जिले की डेरा बाबा नानक सीट से विधायक चुना गया था।
सुखजिंदर सिंह रंधावा ताजा समाचार – (Sukhjinder Singh Randhawa Latest News)
बता दें कि शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सुखजिंदर सिंह रंधावा पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया है।
FAQ’s
Q : सुखजिंदर सिंह रंधावा कौन हैं?
Ans : सुखजिंदर सिंह रंधावा भारतीय राजनेता हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं।
Q : सुखजिंदर सिंह रंधावा के माता-पिता कौन हैं?
Ans : सुखजिंदर सिंह रंधावा के पिता का नाम संतोख सिंह और माता का नाम मनजीत कौर है।
Q : सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी का नाम क्या है?
Ans : सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी का नाम जतिंदर कौर रंधावा है।
Q : सुखजिंदर सिंह रंधावा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में किस मंत्रालय में हैं?
Ans : कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में सुखजिंदर सिंह रंधावा जेल और सहकारिया मंत्री रहे हैं