सुखदेव राजभर का जीवन परिचय, निधन | Sukhdev Rajbhar Biography in Hindi

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और आजमगढ़ के दीदारगंज से विधायक सुखदेव राजभर का आज निधन हो गया। सुखदेव राजभर उत्‍तर प्रदेश में पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष भी रहे हैं। आइए जानते हैं सुखदेव राजभर का जीवन परिचय (Sukhdev Rajbhar Biography in Hindi)

सुखदेव राजभर का जीवन परिचय

सुखदेव राजभर का जीवन परिचय – Sukhdev Rajbhar Biography in Hindi

नामसुखदेव राजभर
जन्‍म5 सितंबर 1951
आयु70 वर्ष
जन्‍मस्‍थानबडगहन (आजमगढ़)
पिता का नामस्‍वर्गीय छंगूर
माता का नामज्ञात नहीं
पत्‍नी का नामसुमित्रा देवी
संतान1 पुत्र 5 पुत्री
राजनीतिक दलबहुजन समाज पार्टी
नेटवर्थकरीब दो करोड़ रुपए

 

जन्‍म व माता-पिता

5 सितंबर 1951 के दिन सुखदेव राजभर का जन्‍म आजमगढ़ के बडगहन में हुआ था। सुखदेव राजभर के पिता का नाम स्‍वर्गीय छंगूर है।

लालकृष्‍ण आडवाणी का जीवन परिचय | Lalkrishna Adwani Biography in Hindi

वैवाहिक जीवन

सुखदेव राजभर की पत्‍नी का नाम सुमित्रा देवी है। सुखदेव राजभर और सुमित्रा देवी के छह बच्‍चे हैं, इनमें एक बेटा और 5 बेटियां हैं।

सुखदेव राजभर का राजनैतिक जीवन

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं में से एक रहे सुखदेव राजभर कुल पांच बार विधायक के पद पर चुने गए। वह 11वीं, 12वीं, 14वीं, 15वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्‍य रहे हैं। उन्‍होंने अपने तीन कार्यकाल लालगंज विधानसभा सीट से पूरे किए। वहीं दीदारगंज विधानसभा सीट उन्‍होंने दो कार्यकालों तक कार्य किया। वर्तमान में सुखदेव राजभर आजमगढ़ की दीदारगंज विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह साल 2007 से साल 2012 तक मायावती के शासन में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह मायावती, कल्‍याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की कैबिनेट में मंत्री पद पर भी रह चुके हैं।

रोचक तथ्‍य

सुखदेव राजभर ने अपना पहला चुनाव लालगंज निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने महज 24 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

सुखदेव राजभर का निधन

18 अक्‍टूबर 2021 के दिन सुखदेव राजभर का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। सुखदेव राजभर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के चंदन अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव सहित कई नेताओं से शोक व्‍यक्‍त किया।

FAQ’s

Q : सुखदेव राजभर का जन्‍म कब हुआ?
Ans : 
सुखदेव राजभर का जन्‍म 5 सितंबर 1951 के दिन आजमगढ़ के बडगहन ग्राम में हुआ था।

Q : सुखदेव राजभर किस विधानसभा सीट से विधायक थे?
Ans : 
सुखदेव राजभर आजमगढ़ की दीदारगंज विधानसभा से विधायक चुने गए थे।

Q : सुखदेव राजभर के पिता का नाम क्‍या है?
Ans :
सुखदेव राजभर के पिता का नाम छंगूर राजभर है।

Q : सुखदेव राजभर की पत्‍नी का नाम क्‍या है?
Ans : 
सुखदेव राजभर की पत्‍नी का नाम सुमित्रा देवी है।

Q : सुखदेव राजभर की कितनी संतानें हैं?
Ans : 
सुखदेव राजभर को एक बेटा व 5 बेटियां हैं।

Q : सुखदेव राजभर का निधन कब हुआ?
Ans : 
सुखदेव राजभर का निधन 18 अक्‍टूबर 2021 के दिन हुआ।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े