महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम दुनिया में शायद ही कोई क्रिकेटप्रेमी ना जानता हो। पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों में जीत दर्ज की। धोनी अपने बचपन में एक फुटबॉल में गोलकीपर बनना चाहते थे, लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था, यही कारण रहा कि कुछ समय बाद उन्होंने फुटबॉल छोड़ दिया और अपने एक स्कूल मास्टर के कहने पर क्रिकेट में विकेट कीपर की प्रैक्टिस करने लगे। धोनी का एक सफल क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं था। आइए आज जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी का जीवन परिचय (Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi)…

Table of Contents
Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi – महेंद्र सिंह धोनी की जीवनी
पूरा नाम | महेंद्र सिंह धोनी |
निकनेम | माही, एमएसडी, कैप्टन कूल, एमएस |
जन्मतिथि | 07 जुलाई 1981 |
जन्म स्थान | रांची, झारखंड, भारत |
पिता का नाम | पान सिंह |
मां का नाम | देवकी देवी |
बहन का नाम | जयंती गुप्ता |
भाई का नाम | नरेंद्र सिंह धोनी |
पत्नी का नाम | साक्षी सिंह धोनी |
पुत्री का नाम | जीवा सिंह धोनी |
शिक्षा | इंटरमीडियट |
भारतीय प्रादेशिक सेना में रैंक | लेफ्टीनेंट कर्नल |
पेशा | क्रिकेटर |
जाति | हिंदू |
टीम | भारतीय क्रिकेट टीम (2020 तक) |
आईपीएल टीम | चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (2016-17) |
भारतीय क्रिकेट टीम में भूमिका | विकेटकीपर व बल्लेबाज |
बल्लेबाजी शैली | दाहिने हाथ के बल्लेबाज |
गेंदबाजी शैली | दाहिने हाथ के मध्यम गेंदबाज |
पहला टी-20 मैच | 01 दिसंबर 2006, Vs दक्षिण अफ्रीका |
पहला वनडे मैच | 23 दिसंबर 2004 Vs बांग्लादेश |
पहला टेस्ट मैच | 02 दिसंबर 2005 Vs श्रीलंका |
बायोग्राफी फिल्म | एमएस धोनी- दि अनटोल्ड स्टोरी |
महेंद्र सिंह धोनी की फिल्में | लेट्स गेट मैरिड |
लंबाई | 5 फुट 9 इंच |
वजन | करीब 71 किलोग्राम |
बालों का रंग | काला और सफेद |
आंखों का रंग | गहरा भूरा |
कुल संपत्ति | करीब 700 करोड़ से अधिक |
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म व माता – पिता – Mahendra Singh Dhoni DOB & Mother- Father
सात जुलाई 1981 में महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड (तब के बिहार) के रांची शहर एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह व माता का नाम देवकी देवी है। धोनी के पिता मेकॉन लिमिटेड नामक कंपनी में कार्य किया करते थे। अपने काम के कारण ही एमएस धोनी के पिता पान सिंह उत्तराखंड से आकर झारखंड में बस गए थे। इसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी का परिवार झारखंड राज्य का निवासी बन गया।
भाई – बहन – Mahendra Singh Dhoni Brother Sister
महेंद्र सिंह धोनी की एक बड़ी बहन व एक बड़े भाई भी हैं। एमएस धोनी की बड़ी बहन का नाम जयंती गुप्ता है, वह एक अध्यापिका हैं। वहीं उनके बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी झारखंड की सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। साल 2013 से वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। Also Read : Yuvraj Singh Biography in Hindi
महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा या शैक्षिक योग्यता – Mahendra Singh Dhoni Education
एमएस धोनी ने झारखंड राज्य के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद इसी स्कूल से उन्होंने इंटरमीडियट की परीक्षा पास की। इंटरमीडियट के बाद एमएस धोनी ने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए सेंट जेवियर कॉलेज, रांची में बी.कॉम. करने के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन क्रिकेट के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ समझौता कर लिया।
एमएस धोनी की लव लाइफ – Mahendra Singh Dhoni Love Life
प्रियंका झा और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी – Mahendra Singh Dhoni & Priyanka Jha Love Story
फिल्म ‘एमएस धोनी – दि अनटोल्ड स्टोरी’ के रिलीज होने से पहले धोनी के जीवन के इस पहलू के बारे में किसी को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिल्म में धोनी और प्रियंका झा की लवस्टोरी के बारे में विस्तार से बताया गया है। बता दें कि इन दोनों की लवस्टोरी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी क्योंकि साल 2002 में प्रियंका झा का एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था।
साक्षी और धोनी की लव स्टोरी (Dhoni And Sakshi’s love story)
साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात साक्षी रावत से हुई। साल 2007 में टीम इंडिया कोलकाता में मैच खेलने पहुंची थी। यहां भारतीय टीम जिस होटल में रुकी थी, साक्षी उसी होटल में बतौर इंटर्न काम कर रही थीं। इस मुलाकात के बाद ये दोनों आपस में मिलते रहे और इनकी लवस्टोरी परवान चढ़ने लगी।
कहा यह भी जाता है कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी रावत कभी एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे, लेकिन साक्षी के पिता का ट्रांसफर हो जाने के कारण उन्हें देहरादून शिफ्ट होना पड़ा, और इसी कारण साक्षी ने अपना स्कूल बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद साक्षी और धोनी की मुलाकात साल 2007 में ही हुई थी। Also Read : कौन हैं आयुष बदोनी, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही मचाया धमाल
महेंद्र सिंह धोनी का वैवाहिक जीवन – Mahendra Singh Dhoni Married Life
साल 2007 में साक्षी से मुलाकात के बाद ये दोनों करीब तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 4 जुलाई 2010 के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी रावत के संग शादी कर ली। इसके बाद 6 फरवरी 2015 के दिन साक्षी सिंह धोनी ने एक बेटी को जन्म दिया। माही और साक्षी ने अपनी बेटी का नाम जीवा रखा।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर – Mahendra Singh Dhoni Cricket Career
घरेलू क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 1999 में अपना पहला रणजी मैच खेला था। ये मैच बिहार और असम की टीम के बीच हुआ था। इस मैच की सेकेंड इनिंग में धोनी ने नाबाद 68 रन बनाए थे। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के इस सत्र के कुल 5 मैचों में 283 रन बनाए थे।
इसके बाद साल 2001 में धोनी का दलीप ट्रॉफी के लिए सलेक्शन हुआ था। लेकिन इस चयन के बारे में उन्हें काफी देर से जानकारी मिली और धोनी टूर्नामेंट में शामिल नहीं हो पाए।
वहीं इसके बाद साल 2001 में ही धोनी को कोलकाता रेलवे में बतौर टिकट कलेक्टर की नौकरी मिली। उन्होंने कुछ समय तक यह नौकरी की भी, लेकिन क्रिकेट और नौकरी दोनों को सही से समय न दे पाने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह फिर फुल टाइम क्रिकेट खेलने लगे।
2003 में जमशेदपुर में हुए प्रतिभा संसाधन विकास विंग के एक मैच के दौरान धोनी को बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार ने बैटिंग करते देख लिया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को धोनी के बारे में बताया। इसके बाद ही धोनी को बिहार की अंडर-19 टीम के लिए चुना गया था।
साल 2003 व 2004 के दौरान धोनी ने देवधर ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में धोनी पूर्वी जोन टीम की तरफ से मैच खेल रहे थे। टूर्नामेंट में कुल 4 मैचों में धोनी ने 244 रन बनाए थे और टूर्नामेंट उनकी टीम ने ही जीता था।
इसके बाद साल 2004 में धोनी को पहली बार जूनियर टीम इंडिया यानी ‘इंडिया ए’ की जर्सी पहनने को मिली थी। इस सीरीज में उन्होंने जिम्बॉबे के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद तीन देश (केन्या ए, भारत ए और पाकिस्तान ए) के बीच एक सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भी धोनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। पाकिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने अर्ध शतक बनाया और भारत ए की टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था।
वनडे करियर – Mahendra Singh Dhoni ODI Career
एम एस धोनी का पहला वनडे मैच (Mahendra Singh Dhoni ODI Debut And Career)
महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया में खेलने का मौका साल 2004 में मिला था। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। इस मैच में वह जीरो पर आउट हो गए थे। उनके खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्हें फिर पाकिस्तान सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली थी। इस दौरान उन्होंने 148 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को दंग कर दिया था।
कुल वनडे मैच | 318 |
कुल पारियां | 272 |
कुल रन | 9967 |
कुल चौके | 770 |
कुल छक्के | 217 |
कुल शतक | 10 |
कुल अर्धशतक | 67 |
टेस्ट करियर – Mahendra Singh Dhoni Test Career
धोनी का पहला टेस्ट मैच – Mahendra Singh Dhoni First Test Match
साल 2005 में महेंद्र सिंह धोनी को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था। इस मैच की पहली पारी में धोनी ने 30 रन बनाए थे। बारिश के चलते आगे यह मैच पूरा नहीं हो पाया था। इसके बाद साल 2006 में एमएसडी ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक बनाया था। धोनी के शतक के कारण ही भारतीय टीम पर से फॉलोऑन का खतरा टला था।
कुल टेस्ट मैच | 90 |
कुल पारियां | 144 |
कुल रन | 4876 |
कुल चौके | 544 |
कुल छक्के | 78 |
कुल अर्धशतक | 33 |
कुल शतक | 6 |
कुल दोहरे शतक | 1 |
आखिरी टेस्ट मैच – Mahendra Singh Dhoni Last Test Match
माही ने अपना अंतिम टेस्ट मैच साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में धोनी ने कुल 35 रन बनाए थे। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था।
टी-20 करियर – Mahendra Singh Dhoni T-20 Career
पहला टी-20 मैच – Mahendra Singh Dhoni First T-20 Match
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला टी-20 मैच 1 दिसंबर 2006 के दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में धोनी ने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया और जीरो रन पर ही आउट हो गए थे। धोनी के प्रदर्शन का मैच पर कोई खास असर नहीं हुआ था, टीम इंडिया ने मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।
कुल मैच | 89 |
कुल रन | 1444 |
कुल चौके | 101 |
कुल छक्के | 46 |
कुल शतक | 0 |
कुल अर्धशतक | 2 |
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी – Mahendra Singh Dhoni As Captain
साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इससे पहले राहुल द्रविड़ भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त करने के लिए राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने बीसीसीआई से बात की थी।
महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनने के बाद साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आईसीसी विश्व टी-20 वर्ल्डकप को भारतीय टीम ने जीता था।
टी-20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को वनडे और टेस्ट मैचों के लिए भी भारतीय टीम की कमान सौंप दी गई थी।
साल 2009 और 2010 के दौरान धोनी की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में कई नए रिकॉर्ड हासिल किए।
इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने दो वर्ल्डकप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। उनकी ही कप्तानी में साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्डकप में भारत ने जीत हासिल की।
साल 2013 में भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की थी। इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में किया गया था।
इसके बाद साल 2015 में हुए वर्ल्डकप में भारत ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सभी फॉर्मेट्स में आईसीसी ट्रॉफी में जीत हासिल की है।
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर – Mahendra Singh Dhoni IPL Career
आईपीएल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा था। साल 2008 और 2009 में चेन्नई यह खिताब नहीं जीत पाई थी। इसके बाद साल 2010 और 2011 का आईपीएल खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम किया था।
इसके बाद साल 2012 से लेकर साल 2015 तक हुए आईपीएल में भी चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों में यह खिताब नहीं लग सका। वहीं इसके बाद कुछ समय के लिए महेंद्र सिंह धोनी का साथ सीएसके से छूट गया।
दरअसल आईपीएल 2015 के बाद सीएसके को दो सालों के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था, और आईपीएल 2016-2017 के लिए दो नई टीमों को आईपीएल में जोड़ा गया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 12 करोड़ 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था।
इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की आईपीएल में वापसी हुई। वहीं इस फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को 15 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। आईपीएल 2018 में भी एमएसडी की अगुवाई में सीएसके ने खिताब जीता।
साल 2021 में फिर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल खिताब जीता। आईपीएल 2023 तक चेन्नई सुपरकिंग्स कुल चार बार यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। एमएसडी की अगुवाई में आईपीएल 2023 में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स की नजर खिताब पर है।
महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति – Mahendra Singh Dhoni Net Worth
जानकारी के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति 700 करोड़ रुपए है। माही ने अपनी ये संपत्ति क्रिकेट, विज्ञापनों और कई अन्य व्यवसायों के माध्यम से बनायी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी की सालाना आय करीब 102 करोड़ रुपए है।
FAQ’s
महेंद्र सिंह धोनी के भाई कौन हैं?
नरेंद्र सिंह धोनी एमएसडी के बड़े भाई हैं। वह एक राजनीतिज्ञ हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रैंड कौन थीं?
महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रैंड का नाम प्रियंका झा था। साल 2002 में एक कार एक्सीडेंट में उनका निधन हो गया था।
महेंद्र सिंह धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना किसने सिखाया था?
महेंद्र सिंह धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना उनके बचपन के दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था।
महेंद्र सिंह धोनी ने कहां तक पढ़ाई की है?
माही ने इंटरमीडियट तक पढ़ाई की है। इसके बाद बीकॉम के लिए उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज, रांची में एडमिशन लिया था।