कन्हैया कुमार, साल 2016 में ये नाम सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय रहा, जब उन पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप लगे। उस दौरान कन्हैया कुमार जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष थे। तब से लेकर अब तक कन्हैया कुमार के जीवन में कई बड़े बदलाव हुए, जैसे वह छात्र राजनीति से निकलकर अब देश की सक्रिय राजनीति का हिस्सा बन चुके हैं। आइए जानते हैं कन्हैया कुमार का जीवन परिचय (Kanhaiya Kumar Biography in Hindi)…
Table of Contents
कन्हैया कुमार का जीवन परिचय – Kanhaiya Kumar Biography in Hindi
पूरा नाम | कन्हैया कुमार |
जन्म | 13 जनवरी 1987 |
आयु | 34 वर्ष |
जन्म स्थान | बेगुसराय, बिहार |
पिता | जयशंकर सिंह |
माता | मीना देवी |
पत्नी | अविवाहित हैं |
पेशा | सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता |
पार्टी | कांग्रेस |
शिक्षा | पीएचडी, जेएनयू |
धर्म | हिंदू |
जाति | भूमिहार, ब्राह्मण |
कौन हैं कन्हैया कुमार? – (Who Is Kanhaiya Kumar?)
कन्हैया कुमार एक सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। पहली बार उनका नाम चर्चा में तब आया था, जब साल 2016 में जेएनयू में आतंकी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के खिलाफ हुए एक कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप लगे थे।
Mahant Narendra Giri Biography in Hindi
कन्हैया कुमार का जन्म और माता-पिता – (Birthdate and Mother-Father)
बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी ग्राम में 13 जनवरी 1987 के दिन कन्हैया कुमार का जन्म हुआ था। कन्हैया कुमार के पिता का नाम जयशंकर सिंह है। वह पेशे से एक किसान हैं। कन्हैया कुमार की मां का नाम मीना देवी है। वह पेशे से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। कन्हैया कुमार के दो भाई भी हैं। उनका छोटा भाई प्रिंस प्रतिस्पर्धी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, वहीं उनका दूसरा भाई मणिकांत असम में एक कंपनी में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत है।
शिक्षा – (Education)
कन्हैया कुमार की प्रारंभिक शिक्षा आरकेसी हाईस्कूल, बरौनी, बेगूसराय से हुई। इसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से अपना ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद कन्हैया ने मगध यूनिवर्सिटी बोधगया से अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया। वहीं इसके बाद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से कन्हैया कुमार ने इंटरनेशनल स्टडीज में पीएचडी की उपाधि हासिल की।
विवाद – (Controversy)
कन्हैया कुमार से साल 2016 में एक बड़ा विवाद जुड़ा। दरअसल फरवरी 2016 में कन्हैया कुमार पर जेएनयू में 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले के दोषी, आतंकी मोहम्मद अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ एक छात्र रैली में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कन्हैया को गिरफ्तार किया था। हालांकि 2 मार्च 2016 को कन्हैया को अंतरिम जमानत मिल गई थी, क्योंकि दिल्ली पुलिस कन्हैया के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाने का कोई भी सुबूत अदालत में पेश नहीं कर पाई थी।
Sukhjinder Singh Randhawa Biography in Hindi
किताब – (Book)
हाल ही में कन्हैया कुमार की एक किताब रिलीज हुई थी। इस किताब का शीर्षक था ‘बिहार टू तिहार’।
कन्हैया कुमार का राजनीतिक जीवन – (Political Career)
साल 2018 में कन्हैया कुमार कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के सदस्य चुने गए। इसके बाद साल 2019 में हुए 17वीं लोकसभा चुनाव में वह बेगूसराय सीट से चुनाव भी लड़े। इस चुनाव में कन्हैया को बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह के हाथों 4 लाख 22 हजार वोटों से बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा।
कन्हैया कुमार ताजा समाचार – (Kanhaiya Kumar Latest News)
मंगलवार 28 सितंबर 2021 के दिन कन्हैया कुमार ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया ने कहा कि वह इस पार्टी में इसलिए शामिल हो रहे हैं क्योंकि अगर कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा।
FAQ’s
Q : कन्हैया कुमार का जन्म कब हुआ?
Ans : 13 जनवरी 1987
Q : कन्हैया कुमार की उम्र कितनी है?
Ans : 34 साल
Q : कन्हैया कुमार के पिता का नाम क्या है?
Ans : जयशंकर सिंह (किसान)
Q : कन्हैया कुमार की मां का नाम क्या है?
Ans : मीना देवी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता)
Q : कन्हैया कुमार अभी किस पार्टी में हैं?
Ans : कांग्रेस