सावन का महीना 2021 में कब होगा शुरू? जानिए क्‍या है इस महीने का महत्‍व

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की तन और मन से की गई भक्ति का फल भक्‍तों को बेहद जल्‍दी मिलता है। यह माह भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं सावन का महीना 2021 में (Sawan Ka Mahina 2021) कब से शुरू हो रहा है और सावन के महीने का महत्‍व (Significance of Shravan Maas in Hindi) क्‍या है?

सावन का महीना 2021

सावन का महीना 2021 में कब होगा शुरू (Shravan Maas 2021 start Date)

हिंदू कैलेंडर के हिसाब से पांचवे महीने को सावन का महीना (Sawan Ka Mahina 2021) या श्रावण मास (Shravan Maas 2021) कहा जाता है। इस महीने को भगवान शिव और मां पार्वती का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। 2021 में श्रावण मास 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। यह श्रावण मास 2021 में 22 अगस्‍त तक (Shravan Maas 2021 End Date) चलेगा।

सूर्य को जल चढ़ाने का मंत्र

सावन के महीने का महत्‍व (Significance of Shravan Maas 2021 in Hindi)

कहा जाता है कि श्रावण मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से भक्‍तों के मन की सभी इच्‍छाएं पूरी होती हैं। वैसे तो सावन के पूरे महीने का विशेष महत्‍व होता है, लेकिन श्रावण मास में पड़ने वाले सोमवार का महत्‍व सबसे ज्‍यादा माना गया है।

श्रावण मास 2021 में कुल सोमवार (Total Monday in Sawan Maah 2021)

श्रावण मास 2021 में कुल 4 सोमवार (Total Monday in Shravan Maah 2021) पड़ेंगे। इनमें पहला सोमवार 26 जुलाई को पड़ेगा, जबकि दूसरा सोमवार 2 अगस्‍त, तीसरा 9 अगस्‍त और चौथा सोमवार 16 अगस्‍त को पड़ेगा। मान्‍यता है कि सावन के महीने के हर सोमवार को अगर भगवान शिव और मां पार्वती का व्रत कर पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाए तो भक्‍तों पर उनकी कृपादृष्टि सदैव बनी रहती है।

सपनों का मतलब और उसके फल

Leave a Comment

कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े Pathaan से भी बड़ा धमाका करेंगे शाहरुख? Jawaan में होंगे ये सितारे IPL 2023 के लिए BCCI ने शॉर्टलिस्‍ट किए सिर्फ इतने खिलाड़ी अगर आप ठंड में बन जाते हैं आलसी, तो अपनाएं ये टिप्‍स