Karwa Chauth 2021 Date : कब है करवा चौथ 2021 व्रत, जानिए चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2021 Date : हिंदू धर्म में कार्तिक माह के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस बार करवा चौथ 2021 का व्रत (Karwa Chauth 2021 Date) 24 अक्‍टूबर के दिन किया जाएगा। बता दें कि करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं।

Karwa Chauth 2021 Date

Karwa Chauth 2021 Date – करवा चौथ 2021 का व्रत कब है

करवा चौथ 2021 का व्रत 24 अक्‍टूबर के दिन (Karwa Chauth 2021 Date) मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के इस दिन कई कुंवारी कन्‍याएं भी व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर चंद्रोदय का बेहद खास महत्‍व होता है। इस दिन महिलाएं और कुंवारी कन्‍याएं चंद्रदेव को अर्घ्‍य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं।

Moonrise on Karwa Chauth 2021 – करवा चौथ 2021 पर चंद्रोदय का समय

करवा चौथ 2021 पर चंद्रोदय का समय रात के आठ बजकर सात मिनट है। इस दिन पूरे विधि विधान के साथ चंद्र देव की पूजा कर उन्‍हें अर्घ्‍य दिया जाता है। इसके बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत उत्‍तर भारत सहित देश के कई हिस्‍सों में पूरे विधान के साथ किया जाता है।

करवा चौथ 2021 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस बार कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्‍टूबर के दिन सुबह तीन बजकर एक‍ मिनट पर शुरू होगी। वहीं चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 अक्‍टूबर को सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में चंद्रोदय मुहूर्त 24 अक्‍टूबर के दिन ही पड़ेगा। इस कारण करवा चौथ 2021 का व्रत 24 अक्‍टूबर के दिन ही सर्वश्रेष्‍ठ माना जाएगा।

शिव चालीसा | Shiva Chalisa | भगवान शिव की चालीसा

करवा चौथ 2021 का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2021 Shubh Muhurat) एक घंटे 17 मिनट तक रहेगा। 24 अक्‍टूबर के दिन महिलाएं शाम पांच बजकर 43 मिनट से शाम छह बजकर 59 मिनट तक चौथ माता का पूजन (माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय) अवश्‍य कर लें। वहीं चंद्रोदय होने Karwa Chauth 2021 Date : कब है करवा चौथ 2021 व्रत, जानिए चंद्रोदय का समयके बाद चंद्रदेव की पूजा के बाद उन्‍हें अर्घ्‍य अर्पित करें। इसके बाद अपने सुखी जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना सभी देवों से करें। अब अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करें। बता दें कि पारण करने के बाद ही व्रत को पूर्ण माना जाता है।

Leave a Comment

Confirmed : गौतम गंभीर आईपीएल 2024 में रहेंगे इस टीम के साथ IPL 2024 : बड़े बदलाव की तैयारी में RCB, दो दिग्‍गजों की छुट्टी तय जवान इस ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जानिए तारीख कौन है ये धोनी जैसे बालों वाला लड़का? पहले मैच ही में किया धमाल गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े