26 मई को पड़ेगा साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कब लगेगा सूतक

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण मई माह के अंत में लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण महज उपच्छाया मात्र होगा। सौरमंडल में मीलों दूर घटने वाली इस खगोलीय घटना का जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। यह चंद्र ग्रहण 26 मई को लग रहा है।

पहला चंद्र ग्रहण

2021 का पहला चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर के समय लगेगा। जिसके कारण यह उपच्छाया होगा। जिसके कारण भारत में नजर नहीं आएगा। हालांकि ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के कुछ क्षेत्रों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

Also Read : Vastu Tips : घर की इस दिशा में लगाएं पक्षी की तस्‍वीर, बनने लगेंगे सफलता के योग

क्या है उपच्छाया चंद्र ग्रहण?

ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिसे  उपच्छाया कहते हैं। इसके बाद पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है तब वास्तविक चंद्र ग्रहण होता है लेकिन कई बार वास्तविक छाया की बजाय उपच्छाया से ही बाहर निकल आता है तब उसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में कोई फर्क नहीं आता है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया मात्र नजर आती है।

चंद्र ग्रहण लगने का समय

भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 2बजकर 17 मिनट से शुरू होगा और शाम को 7 बजकर 19मिनट तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया है जिसके कारण भारत में सूतक काल नहीं होगा।

साल 2021 में कब-कब पड़ रहे ग्रहण

साल 2021 में 2 चंद्र ग्रहण और 2सूर्य ग्रहण पड़ रहे हैं।

पहला चंद्र ग्रहण- 26 मई 2021

दूसरा चंद्र ग्रहण- 19 नवंबर 2021

पहला सूर्य ग्रहण- 10 जून 2021

दूसरा सूर्य ग्रहण- 4 दिसंबर 2021

 

Leave a Comment

गदर 2 शाहरुख-सलमान पर पड़ेगी भारी? देखिए अभी के आंकड़े Pathaan से भी बड़ा धमाका करेंगे शाहरुख? Jawaan में होंगे ये सितारे IPL 2023 के लिए BCCI ने शॉर्टलिस्‍ट किए सिर्फ इतने खिलाड़ी अगर आप ठंड में बन जाते हैं आलसी, तो अपनाएं ये टिप्‍स उमरान मलिक ने डेब्यू मैच में ही रचा इतिहास, डाली सबसे तेज गेंद